रितु सोनकर दसवीं में 90.5% फीसदी अंक लाकर किया गौरवान्वित l 

राजिम :- शासकीय देवी संपद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रितु सोनकर ने कक्षा दसवीं में 90.5% अंक लाकर गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी विषय में डिस्टेंशन प्राप्त किया है। रितु सोनकर ग्राम चौबेबांधा के हेमराज सोनकर एवं देवकी सोनकर की सुपुत्री है। अच्छे अंक से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण करने पर शाला परिवार समेत गांव में हर्ष का माहौल है। इन्हें सोनकर समाज के प्रदेश महामंत्री चेतन सोनकर, कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष विष्णु जांगड़े, नेकराम राजेंद्र सोनकर, महेश सोनकर, हूमन सोनकर इत्यादि ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।