सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेंद्रगढ़ में भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता विषय पर जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता मे जिले के सभी विकास खंडों खड़गंवा, भरतपुर और मनेंद्रगढ़ से 2-2 चयनित छात्र शामिल हुए, जिसमे मनेंद्रगढ़ विकासखंड की टीम प्रथम स्थान पर रही।उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा और एलडीएम संजीव पाटिल के द्वारा 10 हज़ार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
