
मनेन्द्रगढ़ :- प्रदेश में राशन घोटाले को लेकर भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार जैन ने एक बयान जारी कर कहा है कि पीएम मोदी ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया।केंद्र सरकार ने कोरोना काल मे देश वासियों की भूख शांत करने का काम किया ताकि किसी को भूखे पेट ना सोना पड़े, दूसरी ओर भूपेश सरकार और मंत्रियो ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया और खुल कर भ्रष्टाचार किया,इस पूरे मामले की जाँच की जानी चाहिए और जो इसमे दोषी पाए जाएं उन पर कार्रवाई की जाए। इस सम्बन्ध में जारी बयान में श्री जैन ने कहा है कि लोकसभा मे भी इस मामले को उठाया जा चुका है,गरीब के निवाले को छिनने का काम राज्य सरकार ने किया है, इसकी जितनी भी निंदा कि जाय वह कम है,इस राशन घोटाले की जांच के लिए केंद्र की टीम आई है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देना चाहिए और नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए । प्रदेश मे शराब घोटाला हुआ,कोल घोटाला हुआ लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जो देश और राज्य का पैसा लूटेगा वो जेल जाएगा।ईडी कार्रवाई कर रही तो उन्हें रोकने का काम भूपेश बघेल कर रहे हैं,लोगों को भ्रमित कर लूटने का काम प्रदेश सरकार कर रही है,ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
