फर्जी वसीयत तैयार कर पैतृक संपत्ति को अपने नाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

नवापारा राजिम :- अपराध क्रमांक 196/23 धारा 420,467,468,471,34 भादवि विवरण-प्रार्थना नम्रता अवस्थी द्वारा सिविल न्यायालय रायपुर में अपने भाई मनीष दास वैष्णव के विरुद्ध परिवाद दर्ज करवाया था जिस पर न्यायालय द्वारा धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत अन्वेषण कर कार्यवाही करने हेतु प्रतिवेदन भेजा था। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मनीष दास वैष्णव को गिरफ्तार कर 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय रायपुर भेजा गया है।

मामला माह  अक्टूबर-नवंबर की है जब आरोपी तहसील कार्यालय गोबरा नवापारा में अपने पिता के नाम पर दर्ज पैतृक संपत्ति को अपने नाम हस्तांतरण कराने आवेदन देने पर आवेदन पर प्रकरण चलने पर गवाह एवं पैतृक संपत्ति से संबंधित रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर मामला उजागर हुआ की आरोपी द्वारा अपने बहन और छोटे भाई के बिना संज्ञान के वसीयत को तैयार करवाया और उसे फर्जी तरीके से पूरे संपत्ति को अपने नाम नाम हस्तांतरण कराने आवेदन दिया था। प्रार्थीया को जानकारी होने पर सिविल न्यायालय में परिवाद पेश की थी जिस पर  न्यायालय रायपुर ने कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया था। नाम आरोपी मनीष वैष्णो पिता स्वर्गीय घनश्याम वैष्णो उम्र 46 साल निवासी सदर रोड थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।