
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- भाजपा नेता धर्मपाल सिंह टेकाम ने विभिन्न ग्राम पंचायत का दौरा किया,उन्होंने दौरे के दौरान मिली समस्याओं के जल्द निदान के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेंद्रगढ़ को ज्ञापन सौंपा है।टेकाम ने बताया कि जिस ग्राम के बारे में काग्रेसी खुद उनकी समस्या को लेकर जमकर शोर मचाया करते थे आज सता में आने पर भी उसका हल नही कर पाए है।मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम डोमनापारा, साल्ही, भलौर, डंगौरा के ग्रामीणों ने बताया कि उनका जाति, निवास सरकार के द्वारा नही बनाया जाता है कारण पूछने पर ग्रामवासी कहते है कि हमारे गांव का भू अभिलेख नही है, जाति निवास के लिए सरकार के द्वारा भू अभिलेख माँग किया जाता है जिसे हम नही दे पाते है। हमारे गाँव को शासन के द्वारा न ही राजस्व ग्राम में रखा गया है और न ही वन ग्राम की श्रेणी में रखा गया है, ऐसे में हमारे पास कोई भू अभिलेख नही है न ही हमारे गांव का नक्शा खसरा बी 1भी है, जाति निवास के अभाव में हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार मे होता जा रहा है।

दौरे के दौरान मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम डोमनापारा, सालही, भलौर, डंगौरा, शंकरपुर, कठौतिया ग्रामों के ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामों में पेयजल की समस्या है, गांव में मौजूद हैंडपंप, सोलर पम्प सूख चुके है, कई हैंडपंप बिगड़े हुए हैं, जिनका मरम्मत विभाग के मैकेनिको के द्वारा नही किया जा रहा है, जिससे वहाँ के ग्रामीणों को पेयजल के लिए नदी, नालों, ढोडही, कुओं के ऊपर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे मे इस भीषण गर्मी मे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव,राजेश ठाकुर ,दलपतसिंह उपस्थित रहे।
