कक्षा बारहवीं में प्रदेश में छटवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा ऋतु बंजारे को किया गया सम्मानित।

परमेश्वर राजपूत, छुरा

छुरा :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 2023 की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कुल की छात्रा जो छुरा क्षेत्र के खैरझीठी की रहने वाली है जिन्होंने कक्षा बारहवीं में 96.20% अंक हासिल कर अपने जिले,गांव और स्कुल की नाम रोशन की है। जिसे आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल छुरा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुलाकात कर सम्मानित किया गया।


जिसमें डिप्टी डायरेक्टर करमनन खटकर द्वारा 5000/डीएमसी श्याम चंद्राकर 1100/ बीईओ के.आर. मतावले 1100/बीआरसीसी महेश साहू 1000/ रुपये का सहयोग भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित किये। इस अवसर पर लघुवनोपज के प्रदेश प्रदेश प्रतिनिधि देव सिंग रात्रे व समाज सेवी शीतल ध्रुव एवं प्राचार्य प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित रहे।साथ ही गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक से भेंट मुलाकात हेतु कुमारी ऋतु बंजारे को छुरा बीईओ लेकर गरियाबंद कलेक्ट्रेट पहुंचेगे।