करनाल-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- जिला पुलिस करनाल के थाना घरौंडा की टीम द्वारा दिनांक 5 फरवरी 2023 को थाना घरौंडा के एरिया के गांव अराईपुरा के एक घर में घुसकर अनाज चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 10 मई 2023 को मुख्य सिपाही सुन्दर थाना घरौंडा की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी अनिल उर्फ गोलू पुत्र मनबीर वासी गांव अराईपुरार जिला करनाल को अराईपुरा से गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नसेडी किस्म का व्यक्ति है और शराब आदि का नशा करने का आदी है। आरोपी ने शराब का नशा पूर्ति के लिए उक्त मकान से एक क्विंटल अनाज चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से बीस किलोग्राम अनाज बरामद किया गया है। इस वारदात के संबंध में शिकायतकर्ता कमल पुत्र राजीव वासी गांव अराईपुरा ने थाना घरौंडा में एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि दिनांक 05 फरवरी 2023 को आरोपी अनिल उपरोक्त उनकी गैर माजूदगी में उनके घर में घुसा और उसमें से एक क्विंटल अनाज चोरी करके ले गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ नामजद थाना घरौंडा में चोरी करने का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
