छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

फिंगेश्वर :- भारतीय जनता पार्टी मंडल फिंगेश्वर के द्वारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार को लेकर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित कर कांग्रेश के भूपेश सरकार को भ्रष्टाचार के अखंड पर डूबा हुआ सरकार बताया जो भ्रष्टाचार के द्वारा छत्तीसगढ़ को खोखला कर रही है भूपेश बघेल की सरकार से नैतिकता के आधार पर शराब घोटाला सहित निकम्मी एवं दूसरा दूरदर्शी सरकार बताते हुए इस्तीफे की मांग किया। पुतला दहन के पश्चात सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार जब से बनी है छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप हो गया है और सरकार भारी भ्रष्टाचार मैं डूबा है जिससे छत्तीसगढ़ का शोषण हो रहा है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार घोटाला बादलों की सरकार बन चुकी है श्री साहू ने कहा कि रायपुर का महापौर एजाज ढेबर क्या भाई अनवर ढेबर द्वारा 2000 करोड़रुपए का शराब घोटाला उजागर हुआ है सरकारी शराब दुकान पर भूपेश सरकार के माफियाओं द्वारा नकली होल मार्क लगा कर नकली शराब बेचा गया है जिससे भूपेश सरकार को इस्तीफा की मांग करते हैं भाजपा नेता भागवत हरित ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जब से छत्तीसगढ़ में आई हैं चारों ओर जहां देखो भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है जिन्होंने शराब दुकान बंद करने की बात कहा था वहीं सरकार शराब में 2000 करोड़ रुपए का घोटाला किया है छत्तीसगढ़ की जनता के साथ घोर अन्याय हो रहा है भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार की एक से एक भ्रष्टाचार उजागर हो रही है भूपेश सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह घोटाला बाजों के सरकार है आए दिन ईडी की छापा से करोड़ों रुपया निकल रहा है सरकारी शराब दुकान पर भूपेश बघेल अपनी निजी शराब क्रेकर घोटाला कर रही है पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ला एवं यहां के कांग्रेसी भी शराब दुकान के माध्यम से भ्रष्टाचार कर कमीशन खोरी में लगे हैं क्षेत्र के जनता के दुख सुख से विधायक को कोई सरोकार नहीं है भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि भूपेश सरकार नकली शराब बनाकर सरकारी शराब दुकान पर बिकवा रही है जिससे छत्तीसगढ़ के जनता के स्वास्थ्य पर बुरी असर पड़ रहा है भूपेश सरकार ने शराब माफिया को शह देकर 2000 करोड़ रुपए का घोटाला किया है जिसके कारण भाजपा को धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन करने की आवश्यकता हुआ है छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस सरकार सो गई और परिवर्तन चाह रही है आने वाले समय में भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल मंत्री किरण सोनी एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदमा यदु ने किया उक्त पुतला दहन का आयोजन नगर के प्रमुख चौक रानी श्याम कुमारी चौक पर किया गया पुतला दहन के दरमियान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच नोक झोंक एवं खींचतान पुतला को लेकर हुआ जिससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क पड़े और कहा कि प्रजातंत्र में भ्रष्टाचार के विरोध करने का अधिकार है उक्त शराब घोटाले के विरोध में आयोजित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित राजिम विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष हरित मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू पूर्व मंत्री किरण सोनी युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रेमलाल टोडर जिला भाजपा मंत्री मंजू हरित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पदमा यदु महामंत्री भुनेश्वरी साहू पार्षद नरेश लहरें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री दशरथ सिन्हा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोलू खिलेश्वर साहू महामंत्री वैभव सोनी किशन निषाद शीतल साहू रवि साहू प्रह्लाद साहू पूर्व पार्षद अश्वनी विश्वकर्मा सहित अनेकों पदाधिकारियों भाजपा कार्यकर्ता का सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।