
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ की आवश्यक बैठक 14 मई को धनगर गडरिया समाज के सामाजिक भवन संतोषी नगर रिंग रोड रायपुर में आयोजित की गई है। दोपहर 12:00 से आयोजित बैठक में सर्व गडरिया समाज के समस्त पदाधिकारी समस्त फिरका के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य एवं चयनित सदस्य बैठक में आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी महासंघ के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता अजय हनसा द्वारा दी गई है, आपने बताया है कि समाज हित अनेक विषय पर चर्चा परिचर्चा की जावेगी अजय हनसा प्रदेश महासचिव l
