तखतपुर लिम्हा में लगाए गए पौधा सुरक्षा पर जोर l 

तखतपुर :- तखतपुर विधासभा अंतर्गत लिम्हा में आयोजित अखंड नवधा रामायण में उपस्थित सर्व जागृत युवा सेवा समिति के द्वारा स्कूल प्रणांग में अनेकों पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मणिशंकर दुबे प्रवचन कर्ता ज्योतिषी कवि विविध सलाहकार एवं सर्व मानव रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास द्वारा पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने हम सभी को पौधा की देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी होगी वृक्ष से हमे फायदा ही फायदा होता है ग्राम, पंचायत सरपंच आशीष सिंह ठाकुर ने कहा पौधरोपण के बाद इसकी सुरक्षा पर ध्यान रखना होगा इस अवसर पर गौसेवक आशीष त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, मनोज कश्यप, आकाश यादव, जीवराखन सिंह ठाकुर, संदीप यादव, रामखिलावन उपाध्याय, रोशन पुरी गोस्वामी, ललित साहू, कामता प्रसाद गुप्ता,नन्हू यादव,कुलदीप सिंह ठाकुर, तामेश्वर बन आदि उपस्थित रहे l