लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए सूचना बोर्ड राहगीरों को दे रहे हैं गलत जानकारी ।

मुड़ागांव-कोरासी :- मुड़ागांव से फिंगेश्वर पहुंच सड़क मार्ग जो फिंगेश्वर, मुड़ागांव, छुरा, और मुड़ागांव, रानीपरतेवा, खड़मा, मड़ेली, छुरा, को जोड़ता सड़क पहुंच मार्ग, लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है जहां मार्ग को दिशा निर्देश देने वाला बोर्ड लगाया गया है जिसमें फिंगेश्वर, मड़ेली, रानीपरतेवा, खड़मा, दर्शाया गया है इसी दिशा को देख कर राहगीर मुड़ागांव से रानीपरतेवा, खड़मा, मड़ेली को जाते है दिशा निर्देश बोर्ड मे पहले रानीपरतेवा होना चाहिए फिर खड़मा, मड़ेली लेकिन राहगीर बोर्ड के हिसाब से रानीपरतेवा जाने वाले रानीपरतेवा के बजाय रानीपरतेवा को छोड़ कर खड़मा पहुंच जाते है और फिर वापस रानीपरतेवा आना पड़ता है।ग्रामीणों ने राहगीरों की तकलीफ को देखते मुड़ागांव मे लगे बोर्ड को सुधारने की मांग शासन से की है।