ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को देने वाली गैंग का पांचवा आरोपी भी करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार l 

करनाल:- बिन्दर शर्मा इन्द्री


करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस करनाल की डिटेक्टिव स्टाफ टीम द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली एक गैंग के पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एएसआई राजीव कुमार डिटेक्टिव स्टाफ की अध्यक्षता में टीम द्वारा पांचवे आरोपी सुलतान उर्फ निर्जा उर्फ साहिल पुत्र सहजादीन उर्फ सहजाद वासी गावं मोरी जिला यमुनानगर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही करनाल पुलिस के दबाव के कारण थाना इन्द्री के ट्रांसफार्मर चोरी के एक मामले में माननीय न्यायालय करनाल में आत्म समर्पण कर दिया था। जिसके बाद से आरोपी जेल में बंद चल रहा था। आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से 5.5 किलोग्राम तांबा क्वाइल बरामद किए गए है। आरोपी को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पहले दिनांक 18 जून 2022 को चार आरोपियों 1. बिलाल वासी गांव मौडी जठलाना जिला यमुनानगर 2. ताहिर वासी गांव शांहजापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश 3. वसीम अकरम वासी दौलतपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व 4. अमजद उर्फ बग्गी पुत्र इरफान वासी छोटा बांस थाना रादौर हाल मौडी जठलाना जिला यमुनानगर को दिनांक 18 जून की रात को थाना इन्द्री के गांव अंशू माजरा के एरिया से चोरी की वारदात के अंजाम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था और आरोपियों से थाना इन्द्री व कुंजपुरा के एरिया से 187 वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा नशा करने, अययासी करने व घर का खर्च चलाने के लिए ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा हुआ था। उस दौरान आरोपियों के कब्जे से 250 किलोग्राम तांबा क्वाइल व लोहा पत्ती, एक देशी पिस्तौल व वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाईकिल बरामद की गई थी।