अध्यक्ष पद के लिए देवनाथ साहू, उपाध्यक्ष पद हेतु भेखराम साहू एवं महिला उपाध्यक्ष में श्रीमती उमेश्वरी साहू निर्वाचित हुए |

गत दिनों जिला साहू संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए देवनाथ साहू, उपाध्यक्ष पद हेतु भेखराम साहू एवं महिला उपाध्यक्ष में श्रीमती उमेश्वरी साहू निर्वाचित हुए | निर्वाचित होने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समाज के अन्य वरिष्ठजन मंत्री ताम्रध्वज साहू, पिछड़ावर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू एवं अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू से मुलाकात करने गए जहां तीनों नेताओं ने अपना आशीर्वाद देते हुए बधाई शुभकामनाएं दिए साथ ही समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी अध्यक्ष देवनाथ साहू उपाध्यक्ष भेखराम साहू एवं श्रीमती उमेश्वरी साहू को बधाई दिए जिसमें प्रमुख रुप से रतिराम साहू, डॉ मनीष साहू, डॉ चंद्रकांत साहू, विमल साहू, नंदकुमार साहू, चंद्रहास साहू, दानी राम साहू, मेघनाथ साहू, सीताराम साहू, परदेसी साहू, व्यास नारायण साहू, प्रहलाद साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, ब्रह्मानंद साहु, चंद्रहास साहू, कमल नारायण साहू, मतवार साहू, प्रहलाद साहू, मोहन साहू, सरोज साहू, संतलाल साहू, तुलेश साहू, मालिकराम साहू ने बधाई दी |