राजिम :- एथलेटिक्स किट्स दिवस 7 मई को जिला गरियाबंद एथलेटिक्स संघ दुवारा स्थान राजिम में मनाया गया। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ गरियाबंद अध्यक्ष शरद पारकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के निर्देश में किया गया। जिसमें भाला फेंक खेल का आयोजन किया गया। सभी भाग लेने वाले खिलाड़ी को पेन कॉपी दिया गया और खेल से जुड़ने के लिये प्रेरित किया गया। खेल से होने वाले लाभ को बताया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजिम के पार्षद लेखा मोहबिया, एथलेटिक्स संघ के शरद पारकर, हरिश्चन्द्र निषाद , पूरन यादव, रमेश पटेल , कैलाश साहू, सोमनाथ पटेल, राजेश धीवर, जयंत पारकर, प्रेम सिंह नागेश, श्रीमती चित्र रेखा नागेश निराली यादव, गीतिका साहू, सहित विजेता खिलाड़ी सुमन साहू, सुषमा, राधिका पटेल, जिनेन्द्र पारकर, मनीष पटेल , शौर्य पटेल सहित खिलाड़ी शामिल हुए।
