
राजनांदगांव:- लाफ्टर योग में बच्चों के साथ सभी खूब हंसे, वहीं जंपिंग इवेंट में सबने लगाई लंबी झलांग। जुम्बा डांस में बच्चों के साथ बड़ों ने भी लिया आनंद। उम्दा पिकनिक स्पॉट में आयोजित गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में पार्क के ट्रायल रन में सभी हुए शामिल ग्रामीण पर्यटन केन्द्र के रूप में किया गया विकसित l100 दिन के कठिन परिश्रम के बाद बेहतरीन नवाचार एवं परिकल्पना ने लिया मूर्त रूप l एक ही स्थान पर एडवेंचर कैम्पिंग, बोंटिंग, क्रिकेट कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, फूड कोर्ट, प्ले एरिया, रिसोर्ट की सुविधा के साथ ही खनिज पाठशाला रहेगा विशेष आकर्षण। जोरातराई एडवेंचर पार्क में आयोजित गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम की सुबह खास रही। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं हर वर्ग के नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए। उमंग एवं उत्साह के माहौल में सभी ने विभिन्न खेल, व्यायाम, कराटे एवं जुम्बा डांस में भाग लिया। जहां लाफ्टर योग में बच्चों के साथ सभी खूब हंसे वही जंपिंग इवेंट में सबने लंबी झलांग लगाई। वहीं जुम्बा डांस में बच्चों के साथ बड़ों ने भी आनंद लिया। उम्दा पिकनिक स्पॉट में आयोजित गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में पार्क के ट्रायल रन में सभी शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल, कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कलेक्टर डोमन सिंह की पहल पर आज जोरातराई एडवेंचर पार्क में गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि हमेशा से इच्छा रही एक ऐसा स्थान हो, जो ग्रामीण परिवेश से जुड़ा हुआ हो। जोरातराई एडवेंचर पार्क में सामुदायिक बाड़ी एवं अन्य सुविधाएं पर्यटकों के लिए एक अच्छा स्थान रहेगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन केन्द्र की एक परिकल्पना की गई थी। जिसे 100 दिनों में जिला पंचायत सीईओ एवं उनकी टीम ने कठिन परिश्रम से पूरा किया है।
