महतारी एक्सप्रेस की हालत हुई खराब धक्का मारकर चालू करना पड़ रहा है।

सुकमा :- सुकमा जिले के दोरनापाल में संचालित महतारी एक्सप्रेस 102 एंबुलेंस कबाड़ का रूप ले चूकी है इस एंबुलेंस कि स्थिति ज्यादा खराब है। मरीज लाने व ले जाने से पहले वाहन को धक्का मारकर चालू करना पड़ता है। आपातकालीन एंबुलेंस की यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जबकि इन वाहनों में बेहद गंभीर गर्भवती महिलाओं को लाना पड़ता है। दोरनापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस 102 की स्थिति काफी दिनो से खराब है। एंबुलेंस ड्राइवर जुगाड लगा कर जैसे तैसे एम्बुलेंस सेवा संचालित कर रहे हैं। मरीज लाने के लिए जब वाहन चालू किया जाता है,तो एंबुलेंस चालू ही नहीं होता है। वाहन के पायलेट आसपास खडे लोगो या मरीजों के स्वजन से वाहन को धक्का मारने कहा। धक्का मारने के बाद ही वाहन चालू हो पाया, तब जाकर पायलेट ने राहत की सांस ली है।कुछ लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक समय पर इस एंबुलेंस की मरम्मत नहीं की जा रही है, इसका खामियाजा पायलेट व मरीजों को भुगतना पड़ता है। वाहनों के खराब होने के बाद भी मरम्मत नहीं करवाया जा रहा है, ऐसे में वाहनों को धक्का मारने की जरूरत पड़ रही है, जबकि यह आपाताकालीन वाहन है। संचालन करने वाले कंपनी को एंबुलेंस जैसे महत्वपूर्ण वाहन की समय पर मरम्मत कराया जाना चाहिए, क्योंकि वाहनों की खराब स्थिति उचित नहीं है।