
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड के पास आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर विगत 1994 से संचालित एक उत्कृष्ट एवं विश्वसनीय संस्थान है।इस संस्था से अध्ययन प्राप्त कर कई छात्र-छात्राएं अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रोजगार के दृष्टिकोण से यह संस्था समय-समय पर परिस्थिति को देखते हुए नए स्किल्स और टेक्नोलॉजी के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराती रही है।आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर के संचालक संजीव सिंह द्वारा कहा गया कि वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए जहां एक तरफ रोजगार के लिए मारामारी लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ अवसर और संभावनाएं भी बहुत है।

इसलिए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास और नए स्किल्स की जानकारी प्रदान करने के लिए आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर बस स्टैंड द्वारा इंटरव्यू एवं पब्लिक स्पीकिंग इवेंट का आयोजन किया गया, जिसका वीडियोग्राफी के माध्यम से संकलन किया गया। जिसमें संस्था के सभी विषयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस इवेंट में कुछ छात्र- छात्राओं का चयन हुआ |जिसमे सभी चयनित विद्यार्थीयों के नाम इस प्रकार बी.सी.ए. के चयनित विद्यार्थीकामिनी मौर्य, निधि शर्मा, हिमांशु, शशांक, सुमित मिश्रा, ममता एवं मुस्कान।बी.एस.सी के चयनित विद्यार्थीनिमिषा टोप्पो, सिमरन सिंह, रितिका एवं नीलम।बी.कॉम. के चयनित विद्यार्थी इशिता सिंह।पी.जी.डी.सी.ए. के चयनित विद्यार्थी मोनिका टोप्पो, स्वाति, बसंत, अल्पा, प्रीति, गौसिया, ज्योति मरकाम, वर्षा नेताम, शशिकला, शिवानी तिवारी, भावना एवं अनामिका।डी.सी.ए. के चयनित विद्यार्थी क्षितिज खरे, अकिलतारा, हर्षभ यादव, उमा मोगरे एवं रिंकी।आईसेक्ट के संचालक संजीव सिंह द्वारा इवेंट में चयनित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईसेक्ट से प्राप्त अनुभव आपके भविष्य में जरूर काम आयेंगे और उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी |
