
नवापारा राजिम :- अपराध क्रमांक 185/23 धारा 20 (b ) एनडीपीएस एक्ट घटना 4/5/23 के शाम 7 से 08 बजे के मध्य विवरण-जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मुक्तिधाम नवापारा मैं अपने पास अवैध मादक द्रव्य पदार्थ गांजा रखा है और अवैध रूप से बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने हेतु थाना से टीम रवाना हुआ की मुखबिर के बताएं हुलिया का व्यक्ति मुक्तिधाम गोबर नवापारा में मिला जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके रखने के संबंध में आरोपी को धारा 91 दंड प्रक्रिया संहिता का नोटिस दीया जाकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया गांजा मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत ना करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 का नारकोटिक्स एक्ट का अपराध सबूत पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया आरोपी मनीष शुक्ला पिता द्वारिका प्रसाद शुक्ला 48 वर्ष निवासी बगदेही पारा थाना गोबरा नवापारा को विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर विशेष न्यायालय रायपुर रवाना किया गया है।
नाम आरोपी मनीष शुक्ला पिता द्वारिका प्रसाद शुक्ला 48 वर्ष निवासी बगदेही पारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर गिरफ्तारी दिनांक 5/5/23 के 21.05 बजे महत्वपूर्ण भूमिका में सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, आरक्षक मनीष पटेल है।
