धर्म की आड़ में राजनीति कर राज्य में अराजकता फैलाने व धार्मिक उन्माद गुंडागर्दी करने वालो की अब खैर नही।

कुरुद :- धर्म की आड़ में राजनीति कर राज्य में अराजकता फैलाने व धार्मिक उन्माद गुंडागर्दी करने वालो की अब खैर नही है इसके लिए प्रदेश के मुखिया ने बीवी स्वतः से संज्ञान लेकर ऐसे संगठन जो हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर संगठन निर्माण कर उसकी आड़ में सांप्रदायिकता फैलाते हैं उन पर कड़ी कार्यवाही करना जनहित में आवश्यक है का संदेश दिया है lप्रदेश उपाध्यक्ष विधि विभाग कांग्रेस रमेश पांडेय ने कहा  भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ की माटी में गहरे धंसे एक जननायक है जिनका वैचारिक सोच वैश्विक है l यह खासियत उन्हें देश की राजनीतिक शख्शियतो में निराला बना देती है l आज लोकतांत्रिक मूल्यों को उन्मादी राजनीति से बचाने के लिए  भूपेश बघेल जैसा ही राजनेता चाहिए l जो निडर हो जो संवाद और बातचीत के लिए बढ़ चढ़ तैयार रहता हो जो गांव देहात की जमीन पर दमखम से खड़ा होकर देश के नीति निर्माण की नई जरूरतों पर पैनी नजर रखता हो l नफरत नकारात्मकता के सहारे खड़ी राजनीति के खिलाफ समावेश और सौहार्द की राजनीति के सिद्धांत को महत्व देने वाले नेताओ में  बघेल एक राष्ट्रीय उम्मीद है l जिनके द्वारा बजरंग दल की आड़ में गुंडागर्दी करने वाले लोगो पर कार्यवाही किया जाना न्याय संगत है l