नशा तस्करी करने वाला आरोपी छह साल बाद करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार l 

करनाल:-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल शंशाक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस के थाना तरावड़ी की टीम द्वारा छह साल से फरार नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक रोहताश थाना तरावडी की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी जितेन्द्र उर्फ लख्खा उर्फ लखबीर पुत्र हरदीप उर्फ काला वासी रक्बा औगंध डेरा भंगू थाना निसिंग जिला करनाल को दिनांक 02 मई 2023 को न्यायाल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया और एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। आरोपी से पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले काफी समय से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थ सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का काम करता है। आरोपी वर्ष 2020 में 10 किलोग्राम अफीम की तस्करी करता हुआ अंबाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आरोपी तभी से जेल में बंद है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी का पिता भी यही काम करता है और इसका पिता भी फिलहाल जेल में सजा काट रहा है। दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत काफी मामले दर्ज हैं। विदित हो कि दिनांक 11 अगस्त 2017 को रात के समय करनाल पुलिस की सीआईए टू की टीम अपराध रोकथाम हेतु गांव सग्गा के एरिया में नहर की पटरी पर मौजूद थी। उसी समय टीम को आरोपी जितेन्द्र उर्फ लख्खा उर्फ लखबीर उपरोक्त दिखाई दिया। आरोपी अपनी मोटरसाईकिल पर एक वजनदार कट्टा लिए हुए बैठा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस की गाड़ी पर पड़ी तो वह उस कट्टे को नहर के चलते पानी में फेंककर अपनी मोटरसाईकिल सहित पुलिस से बचकर मौका से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम द्वारा किसी तरह से उस कट्टे को नहर से बाहर निकाला गया। जिसमें भीगा हुआ डोडापोस्त मिला। टीम द्वारा डोडापोस्त को सुखाकर वजन किया तो उसका वजन 11 किलो 500 ग्राम मिला। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना तरावडी में मुकदमा नम्बर 249 दिनांक 11 अगस्त 2017 धारा 15, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी की तभी से तलाश जारी थी। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।