करनाल:-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- आज के इस तकनीकि दौर में मनुष्य ज्यादातर मोबाइल फोन, लैपटॉप व कम्प्यूटर आदि पर निर्भर है और यह डिवाइस इंटरनेट से जुड़ी हुई हैं। इनके माध्यम से मनुष्य का जीवन काफी आसान हो गया है। इनके माध्यम से मनुष्य अपने रोजमर्रा के कार्य जैसे- बैंक से संबंधित कार्य, ऑनलाइन ऑफिस कार्य, नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया आदि पर अपना कारोबार आदि कार्य घर बैठे ही बड़ी आसानी से कर लेता है। जिसके कारण व्यक्ति कई बार इंटरनेट पर गलती कर बैठता हैं। साइबर अपराधी लोगों की इसी गलती के इंतजार में बैठे रहते हैं। मौका मिलते ही साइबर अपराधी बड़े ही शातिर तरीके से लोगों को मानसिक व आर्थिक तौर पर भारी क्षति पंहुचा देते हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हमें इंटरनेट पर अपने कार्य करने के दौरान या इंटरनेट का उपयोग करते समय बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। हमें अपने सोशल मीडिया खातों पर एक मजबूत पासवर्ड लगाकर खातों सुरक्षित को रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी अंजान व्यक्ति से सम्पर्क नही करना चाहिए। किसी अंजान लिंक पर क्लिक करके उसे ओपन नही करना चाहिए। किसी अंजान नम्बर से आने वाली फोन कॉल, वीडियो कॉल का उत्तर नही देना चाहिए और ना ही किसी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर नही करनी चाहिए। जब कोई व्यक्ति अपने आप को बैंक का अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकरी जैसे- बैंक खाता नम्बर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नम्बर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नम्बर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर आदि मांगता है, तो उस व्यक्ति के साथ उक्त जानकारी सांझा नही करनी चाहिए। क्योंकि कभी भी किसी भी बैंक, वित्तिय संस्थान आपसे आपकी व्यक्ति जानकारी सांझा करने की नही कहता है। जब भी बैंकिंग संबंधी कोई समस्या आती है तो बैंक के अधिकृत ग्राहक सेवा नम्बर या ईमेल पर ही सम्पर्क करें या नजदीकि शाखा में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। सोशल मीडिया साईट्स से किसी भी अनचाही ऐप्लिकेशन को डाउनलोड नही करना चाहिए। सस्ते के चक्कर में किसी अनाधिकृत शॉपिंग साईट्स से खरीददारी नही करनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति आपका परिचित बनकर किसी आपातकालीन स्थिती की बात कहकर आपसे रूप्यों की मांग करता है तो पहले उस संबंध में जांच कर लेनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपको सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करके रूप्यों की मांग करता है तो उस व्यक्ति को रूप्ये ना दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस प्रकार हम छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर अपने आप को साइबर अपराधियों से बचाकर रख सकते हैं और अपने आप को होने वाली मानसिक व आर्थिक हानि से बचा सकते हैं।
