पी एम जी एस वाई ठेकेदार अजय अग्रवाल पर लगा आरोप, घटिया निर्माण के साथ साथ भुगतान रोका।


सुरेन्द्र मिनोचा
केल्हारी :- अविभाजित कोरिया जिले में प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दर्जनों सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदार अजय अग्रवाल पर घटिया निर्माण कार्य कराए जाने, पैसों के लेनदेन में घपला करने का आरोप व शिकायत विभाग के कार्यालय कार्यपालन अभियंता बैकुंठपुर में हुई है।
कई सड़को पर गुणवत्ताविहीन कार्य, निर्माण के साथ ही सड़क में दरारें आ जाने के बावजूद विभाग लीपापोती कर ठेकेदार के संरक्षण में लगा हुआ है। जिसका नतीजा है कि ठेकेदार अब घटिया निर्माण के साथ साथ पैसों के लेन देन में भी गड़बड़ी व मनमानी कर रहा है।उक्त संबंध में शिकायतकर्ता ने कार्यालय कार्यपालन अभियंता जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमे शिकायतकर्ता ने ठेकेदार से अपना पैसा दिलाए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता रूपेश कुमार चक्रधारी ने बताया है कि तहसील केल्हारी अंतर्गत ग्राम डोडकी तिराहा से पसौरी होते हुए रामानुजनगर तक पीएमजीएसवाई के सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार अजय अग्रवाल द्वारा करीब 1 वर्ष पूर्व कराया गया था,बाद मे आज से करीब 6 महीना पूर्व सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी उपरोक्त ठेकेदार द्वारा कराया गया था, जिसमें ठेकेदार का मुंशी राकेश अग्रवाल दिनांक 10/09/2022 से 8/10/ 2022 तक आवेदक के ट्रेक्टर क्रमांक 16 सीएम 6642 से सौ ट्रिप टेंकर से पानी ढुलवाया था, जिसका ₹300 प्रति ट्रिप देने के लिए बोला था परंतु आज तक पैसा का भुगतान नहीं किया गया है,राकेश अग्रवाल अपना पता सूरजपुर बताया था किंतु निश्चित पता शिकायतकर्ता को नहीं मालूम।कई बार पैसा मांगने के बाद भी ठेकेदार पैसा नहीं दे रहा है और वहीं ठेकेदार द्वारा सड़क नाली का निर्माण भी घटिया कराया गया है। जिसके कारण जगह जगह सड़क फट चुकी है। शिकायतकर्ता ने ठेकेदार से भुगतान ₹30000 कराए जाने की मुख्य अभियंता पी एम जी एस वाई जिला कोरिया से मांग की है।