
गजानंद कश्यप देवभोग रिपोर्टर
गरियाबंद :-भाजपा मंडल देवभोग के अंतर्गत गिरसुल शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 230 गिरसुल अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र मांझी के निवास पर बड़ी संख्या में भाजपाइयो एवं ग्रामीणों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीते 9 साल से चली आ रही मन की बात के ऐतिहासिक 100 वें संस्करण को सुना गया।भाजपा मंडल देवभोग के अंतर्गत ग्राम गिरसूल शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 230 मे “मन की बात “सुनी गई ज्ञात हो की प्रधानमंत्री मोदी जनता से जुड़े रहने के लिए 3 अक्टूबर 2014 से महीने के अंतिम रविवार को मन की बात करते है, जिसमें वें देशवासियों से सुझाव लेकर कार्यक्रम में सारे प्रमुख विषयों को राष्ट्र के बीच रखते है। प्रत्येक कार्यक्रम को लगभग 23 करोड़ लोग सुनते हैं।प्रधानमंत्री ने G20 में भारत के नेतृत्व,शिक्षा एवं संस्कृति से जुड़ी भारत की प्राचीन परम्परा, इंक्रेडिबल इंडिया मूवमेंट के सम्बन्ध में चर्चा की। मन की बात कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्र मांझी,पिछड़ा वर्ग जिलाकोषाध्यक्ष प्रमोद यादव,आर.टी.आई जिला कार्यकारिणी सदस्य पदुलोचन मरकाम, बूथ अध्यक्ष चन्द्रमणि वैष्णव,अनुसूचित जनजातियों मोर्चा मंडल महामंत्री वीर सिंह सोरी,शक्ति केंद्र संयोजक तोषण यादव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमतीअहिल्या मरकाम, तिरोज़ मांझी,उर्मिला मांझी, सावत्री मांझी,उषामनी मांझी,गुनमति मांझी,कमल मांझी,विसाम्बर मांझी,रमेश मोगराज,जितेन्द्र दीवान,ग्रीश चन्द मांझी,खामे मांझी,नित्यानंद मांझी जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित थे।
