भोपाल-अवधेश पुरोहित।

भोपाल:- आरएनएस सहकारी बैक शिवपुरी मे पदस्थ राकेश भदौरिया जोकि करोडो रुपए की संपत्ति के मालिक हैं, पेट्रोल पंप है, दुकाने है, आईसर ट्रेक्टर एजेंसी है, कई बीघा जमीन है नया चौराहा पिछोर मे है, अनेक मकान है ओर अनेक प्लाट आदि है, इन्होंने अपने कार्यकाल में करोडो रुपए का घोटाला किया है। इन्हे बचाने की पैरवी मैं प्रबंधक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी लगे हुए हैं, इनके द्धारा घोटाला सामने आने के पश्चात तुरंत प्रबंधन द्वारा इनका स्थानांतरण शिवपुरी की पुरानी शिवपुरी शाखा मे कर दिया.इससे स्पष्ट होता है की प्रबंधन इनकी पैरवी मे लगा है। राकेश भदोरिया का सन 2010 के बाद सबसे ज्यादा कार्यकाल शाखा करेरा में शाखा प्रबंधक के रूप में रहा है, जिले के सबसे अधिक घोटाले जिसमें संस्था टोडा पिछोर, कालीपहाडी करैरा एवं श्रत्र की अन्य संस्थाओं में करोड़ों रुपए का खाद नकदी एवं गरीबी ऋण माफी घोटाले सर्वाधिक हैं, जिसकी कई जांच आज दिनांक तक प्रचलित है तथा कई घोटाले सही होने के बावजूद प्रबंधन की मिलीभगत के चलते आज भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। राकेश भदौरिया जिसके घोटालों को उजागर हुए दो सप्ताह हो गये है इसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई तो क्या एक स्पष्टीकरण तक प्रबंधन द्वारा जारी नहीं किया गया। जिससे प्रबंधन की मिलीभगत स्पष्ट होती है, राकेश भदोरिया अपने आप को पाक साफ बताने में लगे हुए हैं, राकेश भदोरिया द्वारा मई 2012 से मार्च 2013 के बीच फर्जी मनगढ़ंत क्रेडिट एडवाइस करोड़ रुपए का फर्जी ट्रांजैक्शन कर अपनी चहेती संस्थाओं में गबन किया है। जिसमें टोडा पिछोर के अतिरिक्त और भी संस्था शामिल है। पंजाब नेशनल बैंक के करंट खाते से किसानों के खातों में फर्जी मनमानी राशियों को जमा खर्च किया गया। इनका निलंबन शीध्र किया जाये। मध्यप्रदेश सरकार जाँच कमेटी बनाकर जाँच करें।
