चोरों ने की 11 नग मोटर पंप की चोरी।

मगरलोड :- मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम धौराभाठा नवागांव में मोटर पंप दुकान मे चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार तुकाराम साहू पिता भूषण लाल साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम धौराभाठा निवासी ने 27 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट लिखवाया है। 24, 25 अप्रैल की मध्यरात्रि की घटना है। धौराभाठा मेन रोड पर रोशन मोटर वाइंडिंग की दुकान संचालित है। जहां से 11 नग मोटर पंप चोरी कर चोर फरार हो गया है। धौराभाठा निवासी द्रोणाचार्य साहू की 1 एचपी मोनी कंपनी की समर्सिबल पंप, द्रोण कुमार साहू का 1.5 एचपी की पावर कंपनी पंप, टनिक राम साहू की 5 एचपी यूनिक कंपनी पंप, पवन दीवान की 5 एचपी पताल गंगा कंपनी का समर्सिबल पंप, चैंपेश्वर साहू का 5 एचपी यूनिक कंपनी का समर्सिबल पंप, उमाशंकर साहू का 4 एचपी का परेश कंपनी का समर्सिबल पंप, ग्राम परसाबूढ़ा के तामेश्वर साहू का 6 एचपी साबर कंपनी का समर्सिबल पंप, देवान ध्रुव का 5 एचपी मोनी कंपनी का समर्सिबल पंप, रामलाल यादव का 3 एचपी नागार्जुन कंपनी का समर्सिबल पंप, ग्राम कुल्हाड़ीकोट मोहन साहू का 3 एचपी वरुण कंपनी का समर्सिबल पंप, ग्राम शुक्लाभाठा से डेरह साहू 5 एचपी वरुणा कंपनी का समर्सिबल पंप इस प्रकार 11 नाक पुरानी मोटर पंप को रिपेयरिंग कर रखा गया था। दुकान का ताला तथा क्रांतिक तोड़कर चोर मोटर पंप चोरी कर फरार हो गया। पुरानी मोटर पंप की कीमत लगभग 70000 रूपये से ज्यादा की आकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 भादवी के तहत मामला दर्ज कर चोर की पतासाजी की जा रही है।