पंचायत सचिव पंचायती राज के महत्वपूर्ण कड़ी- रोहित साहू।

फिंगेश्वर :- पंचायत सचिवों की अनिश्चित कालीन हड़ताल विगत 16.03.2023 से चल रही है, जिसके 41 वें दिन में समर्थन हेतु पहुचे सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद रोहित साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर होमन लाल साहू सहित 72 पंचायत के समस्त सरपंचगण उपस्थित थे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत सचिव विगत 28 वर्षों से सेवा देते आ रहे है लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि आज तक ग्राम पंचायत ने पंचायत सचिवों की शासकीय करण नही किया गया, जिस कारण इनको रिटायर के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार अपने चुनावी घोषणा को अभी तक पूरा कर पाने में असफल रहे हैं। अभी तक सिर्फ पार्टी की सेवा कर रहे हैं आम जनता की सेवा करने से काफी दूर है। यह आज स्पष्ट रूप से दिख रहा है कभी कोई हड़ताल कर रहे हैं तो कभी कोई अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। सचिव पंचायत की महत्वपूर्ण कड़ी है इन्हें हर सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि शासन की योजनाएं आम जनता तक सरलता के साथ पहुंचे। होमन साहू, सभापति जनपद पंचायत आसाराम साहू, जिला महामंत्री भाजपा पार्टी मनीष हरित, मिनजुन साहू ने पंचायत सचिवों की मांग को जायज बताते हुए सरकार को शासकीयकरण जल्द करने हेतु समर्थन दिया गया। उपस्थित रहे सरपंच संघ उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, संजय कंडरा, उदेराम साहू, ओमप्रकाश साहू, धमनी सरपंच, मोहन निषाद, केजउ राम, टिकेश साहू, भुनेश्वरी बंजारे, माधुरी बाई, योगेश्वरी साहू, डेमिन मांडले, कोमल साहू, मंगलू राम साहू, अध्यक्ष सचिव संघ फिंगेश्वर गोविंद साहू, झम्मन पटेल, कोमल साहू, चंद्रकांत साहू सहित 72 पंचायत के सरपंच एवम सचिवगण मौजूद थे।