भागवताचार्य गीता गोस्वामी राजधानी में सम्मानित।

राजिम :- शहर के वार्ड क्रमांक 14 पथर्रा निवासी नगर पंचायत के सभापति पुष्पा गोस्वामी के सुपुत्री भागवताचार्य गीता गोस्वामी का सम्मान छत्तीसगढ़ दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आद्यगुरू शंकराचार्य के प्राकट्य उत्सव के मौके पर राजधानी रायपुर महादेव घाट के सामुदायिक भवन में भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक गिरी, प्रदेश महासचिव भूपेंद्रपुरी, कोषाध्यक्ष विश्वनाथपुरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गीता गोस्वामी लगातार भागवत कथा के माध्यम से अंचल ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में इन्हें खूब सुनी जा रही है। भागवत मंचो के अलावा इनके प्रवचन को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में देशभर में पहचान मिली है। समाज का नाम रोशन करने पर इन्हें सम्मानित किया गया। इनके सम्मानित होने से नगर पंचायत के सभापति पुष्पा गोस्वामी ने कहा कि धर्म के क्षेत्र में गीता गोस्वामी लोगों को ज्ञान बांटने का काम कर रहे हैं। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। गीता के परिश्रम का नतीजा है कि उन्हें आज यह सम्मान से नवाजा गया है। इनके सम्मानित होने से पूरे अंचल में खुशी की लहर है। इस मौके पर गरियाबंद जिला के अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन, कामेश्वर गोस्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण एवं कृषि उपज मंडी राजिम के अध्यक्ष राम कुमार गोस्वामी, संजय पुरी गोस्वामी, श्रीराम संगीत कला केंद्र के आचार्य तुला राम साहू, कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल आदि ने बधाई प्रेषित की है।