
धमतरी :- अभिनव पहल पुलिस पेंशनर परिवार जिला धमतरी के द्वारा सितंबर 2022 में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का संगठन तैयार होने के पश्चात लगातार पुलिस पेंशनर परिवार के सदस्यों के द्वारा रचनात्मक कार्यक्रम किया जा रहा है इसी क्रम में निर्धन कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग एक रचनात्मक कार्यक्रम पुलिस पेंशनर परिवार के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें ग्राम विश्रामपुर के दुलौरिन बाई बेवा केसव राम उईके की सुपुत्री कुमारी जागेश्वरी की शादी दिनांक 29 /04/ 2023 तो बांसपारा कुकरेल मेंहोने जा रहा है।

जिसमें पुलिस पेशनर परिवार के द्वारा आर्थिक मदद के रूप में एक दीवान पलंग एक गद्दा दो तकिया एक चादर सीलिंग पंखा चावल एक बोरी अरहर दाल आटा आलू एक बोरी प्याज एक बोरी तेल 21 नग साड़ी घरेलू बर्तन करीब कुल कीमत ₹20000 का सामान घर उपयोग का दिया गया उक्त कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर परिवार के अध्यक्ष होरी लाल साहू संगठन मंत्री शत्रुघ्न पांडे उपाध्यक्ष अनिल सोलंकी महासचिव बलिराम साहू कोषाध्यक्ष चेतन सिंह साहू अंगेक्षक डी एस सी ना बलिराम सिन्हा तुलसीराम नागवंशी दुललू राम र्साहू राधा रमण पांडे सुरेश थाने कर आर एस मिश्रा उपस्थित थे इसके पूर्व पिछले माह एक निर्धन कन्या की शादी आमा तलाब रोड धमतरी मानिकपुरी परिवार संतोषी मानिकपुरी की शादी में पुलिस पेंशनर परिवार जिला धमतरी के द्वारा करीब ₹20000 का आर्थिक सहयोग घरेलू सामान दिया गया।
