
मगरलोड :- ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित मार्केटिंग सोसायटी का बाउंड्री वॉल दीवाल तोड़कर अवैध कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। समाचार प्रकाशन के बाद विभाग हरकत में आया। विभागीय अधिकारियों ने 7 अतिक्रमणकारियों की सूची नामजद एफआईआर दर्ज कराने लिखित आवेदन थाने में किया है। आवेदन दिए 20 दिवस से पूर्ण होने के बाद भी प्रशासन द्वारा ना जांच हो रही है ना ही मामला दर्ज हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्त रवैया से अतिक्रमणकारियों की हौसला बुलंद होते जा रहे है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय मार्केटिंग सोसायटी के बाउंड्री वॉल तोड़ने वाले अतिक्रमण कारियों को राजनीति संरक्षण प्राप्त होने की वजह से प्रशासन के हाथ ढीले पड़ गए है। मार्केटिंग सोसायटी की लाखों की भूमि पर अतिक्रमण कर निजी स्वार्थ के लिए अतिक्रमण करना अपराध की श्रेणी में माना जाता है। अतिक्रमणकारियों पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की चर्चा नगर पर जोरों से है।मार्केटिंग सोसायटी के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी लाखों की भूमि पर से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एसडीएम कुरूद, तहसीलदार एवम थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दे चुके है।इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि मार्केटिंग सोसायटी के अधिकारियों ने बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की लिखित आवेदन प्राप्त हुई है। उक्त मामले की जांच करेंगे। वही तहसीलदार जीएल साहू ने कहा अभी मैं हड़ताल पर हूं। बाद में ही कुछ बता पाऊंगा।
