नक्सल क्षेत्र के 30 आदिवासी छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देकर दिया गया प्रमाण पत्र।

सुकमा :- जिले के 30 नक्सल क्षेत्र के छात्र छात्राओं को सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत एक महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे नक्सल प्रभावित व अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के करीब 15 छात्र 15 छात्रों ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया एक महीने के दौरान छात्रों ने कंप्यूटर के बारीकी कंप्यूटर प्रशिक्षक से प्राप्त किया जिसके पश्चात सभी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के समापन में कमांडेंट डी एन यादव द्वितीय कमान अधिकारी संदीप कुमार बृजनिया डॉक्टर बी सी यादव के हाथो प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 74 वी वाहिनी के द्वारा सुरक्षा के साथ साथ क्षेत्र की विकास व जरूरत के अनुसार सीआरपीएफ 74 वी बटालियन के कमांडेंट डी एन यादव के दिशा निर्देश पर कई आयोजन करवाती रही हैं जिसके अनुसार क्षेत्र के आदिवासी छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़े उत्साह के साथ छात्रों ने कंप्यूटर की जरूरी बेसिक शिक्षा प्राप्त की इस आयोजन में एक महीने का कोर्स चलाया गया सभी को एजुकेशन कीट का वितरण भी किया गया था जिसके पश्चात वाहिनी के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रशिक्षण पश्चात दिया गया प्रमाण पत्र दोरनापाल में संचालित यूनिवर्शल आईटी कंप्यूटर एजुकेशन में एक महीने प्रशिक्षण दिया गया जिसका सभी 30 छात्र छात्राओं खर्च सीआरपीएफ 74 वी वाहिनी द्वारा दिया गया वही सभी बच्चो ने निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं 15 छात्र 15 छात्राओं को बटालियन मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सभी को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों को धन्यवाद दिया साथ ही इस प्रकार के आयोजन से उनको कंप्यूटर कोर्स की बहुत से बेसिक जानकारियां प्राप्त हुई जिससे काफी खुशी जाहिर किया वही वाहिनी के द्वारा आगामी सत्र में भी छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धक आयोजन की बात कही गई। आज के समय में कंप्यूटर का ज्ञान अतिआवश्यक- संदीप बृजानिया बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संदीप कुमार बृजानियां ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर की बेसिक ज्ञान बेहद जरूरी है और पढ़ाई कर रहे बच्चो के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा आज कल हर क्षेत्र में तेकनीकली मजबूत होना बेहद जरूरी जिसको ध्यान में रखते हुए कमांडेंट डी एन यादव के मार्गदर्शन में एक महीने का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके समापन कार्यक्रम में बच्चो से बात करने से पता चला कि वो काफी खुश है और कंप्यूटर के बारे उन्हें बेसिक जानकारियां मिली जिससे उन्हें काफी फायदा मिला है साथ ही हम उन बच्चो के लिए मदद करने को तैयार है जो आगे और सीखना चाहते है।