राम भक्त सेना छत्तीसगढ़ प्रांत का हुआ गठन।

रायपुर :- श्री राम मंदिर परिसर वी.आई.पी रोड में राम भक्त सेना की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मार्ग दर्शन धर्म जागरण के अखिल भरतीय सहसंयोजक राजेन्द्र ने किया, इस बैठक में प्रमुख रूप से श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं राम भक्त सेना के मार्ग दर्शन मंडल के प्रभारी बृजलाल गोयल, उपाध्यक्ष एवं राम भक्त सेना के मार्गदर्शक मंडल के प्रभारी सुनील राम दास उपस्थित थे। राम भक्त सेना के सरंक्षक मण्डल में नन्दन जैन, मनोज गोयल, पुष्पेंद्र उपाध्याय, विवेक अग्रवाल जी रहेंगे। राम भक्त सेना छत्तीसगढ़ प्रान्त संयोजक का दायित्व विक्रम केवलानी को दिया गया एवं महानगर संयोजक भीम महानंद एवं रायपुर ग्रामीण संयोजक प्रणेश आनंद बनाये गए एवं सभी वार्डो से आये हुवे राम भक्त सेना के कार्यकर्ताओ की 35 वार्डो की घोषणा की गई है एवं शेष बचे हुवे 35 वार्डो की समिति 3 महीने में घोषित की जाएगी। उद्देश्य – राम भक्त सेना मंदिरों एवं मठों की रक्षा व मंदिरो की भूमि की रक्षा और छत्तीसगढ़ में हिन्दू जागरण एवं धर्मांतरण को रोकने के विषय में काम करेगी।