प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई का निर्वाचन सम्पन्न।

सक्ती :- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई का निर्वाचन शनिवार को सम्पन्न हुआ। सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम डड़ई स्थित दयानंद काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुए इस निर्वाचन में अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसके तहत मसनियाकला निवासी अमर सिंह जांगड़े सक्ती ब्लाक के नए अध्यक्ष बने हैं। वहीं ‌सचिव की जिम्मेदारी सक्ती निवासी लक्ष्मण कोसरिया संभालेंगे। तो वहीं कोषाध्यक्ष का प्रभार देवरमाल निवासी दयानंद खुंटे के पास रहेगा। जबकि संगठन में‌ गणेश राम रत्नाकर जाजंग, मनहरण भारद्वाज लिमतरा, तथा संजय धारियां डेरागढ़, ब्लाक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसी कड़ी में रानी गांव राजा भांठा, निवासी टिंकल रात्रे को सहसचिव‌ तथा पत्रकार महेन्द्र खांडे जाजंग, ब्लाक मीडिया ‌प्रभारी बनाए गए हैं। इस मौके पर सक्ती ब्लाक कार्यकारिणी के मनोनयन/ पुनर्गठन /निर्वाचन का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु डड़ई पहुंचे मुख्य पर्यवेक्षक- विनोद भारती-संरक्षक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज,
अतिरिक्त पर्यवेक्षक-नरेंद्र बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य सतनामी समाज, उप पर्यवेक्षक-छोटेलाल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छग सतनामी समाज सक्ती जिला, सेतराम कुर्रे जिला सचिव सक्ती, संयोजक‌अधिकारी- विजय लहरे कार्यवाहक अध्यक्ष प्रगतिशील छग सतनामी समाज सक्ती ब्लाक, बंशीधर खांडे-जिला उपाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला, जिला प्रवक्ता उदय मधुकर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी सतनामी ‌समाज सक्ती जिला, योम प्रकाश लहरे-जिला मीडिया प्रभारी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला, पूरन भारद्वाज सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला, श्याम लाल सितारे- जिला प्रवक्ता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला सहित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बुद्धिजीवी साथियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व मंगलकामनाएं देते हुए प्रदेशाध्यक्ष आर पी भतपहरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष भतपहरी ने सतनामी समाज के लोगों को कहा कि अब हमें स्वरोजगार की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। व्यापार व्यवसाय को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने समाज में बढ़ते नशाखोरी व वैवाहिक विवाह विच्छेद के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जाहिर करते हुए इससे बचने की सलाह दी और इसके लिए गुरु बाबा घासीदास जी की शिक्षाओं को सच्चे मन से आत्मसात कर संस्कारवान बनने की बात कही। प्रदेश संरक्षक विनोद भारती ने कहा कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की सोच व विचार को गांव गांव में घर घर तक पहुंचाना है यह बात कहते हुए उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। इस अवसर पर प्रदेश से पहुंचे बबलु त्रिवेन्द्र तथा नरेंद्र बंजारे ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज ने इस मौके पर कहा कि हम बाबा गुरु घासीदास व बाबा साहब डा अम्बेडकर के बताए शिक्षाओं को आत्मसात कर आगे बढ़ते हुए समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके पहले जिला संरक्षक मनहरण मनहर ने स्वागत भाषण देते प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कार्यप्रणाली को विस्तार पूर्वक समझाया तो वहीं सक्ती जिले में सतनामी समाज के पहले अध्यक्ष रहे पूरन भारद्वाज ने सक्ती जिले में सतनामी समाज के शुरूआती संघर्ष के दिनों से लेकर वर्तमान समय तक के सफरनामा पर विचार व्यक्त कर लोगों को इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता श्यामलाल सितारे ने किया।‌ यहां उल्लेखनीय हो कि ब्लाक ईकाई में एक पद आरक्षित महिला उपाध्यक्ष तथा 15 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन की घोषणा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व जिला कमेटी व। ब्लाक ईकाई के पदाधिकारियों की बैठक में किया जाएगा। सभी को साथ लेकर कार्य करते हुए एकजुटता से आगे बढ़ेंगे-अमर सिंह जांगड़े इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े ने अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सबको साथ लेकर पूरी एकजुटता से आगे बढ़ने की बात कही है।