थाना तेंदुकोना जिला महासमुंद पुलिस की अनूठी पहल !
*अभिव्यक्ति* महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2021
आंनद भोई महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेम्भूरकर साहू, पुलिस अनु०अधिकारी बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिनाँक 08 मार्च 2021 के उपलक्ष्य पर महिलाओं को शुभकामना देते हुये महासमुन्द पुलिस विभाग के द्वारा थाना तेंदुकोना परिसर में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता विषय पर जिले में सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत *“अभिव्यक्ति”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी तेंदुकोना उपनिरीक्षक हर्ष कुमार धुरन्धर एवं मुख्य अथितियों के द्वारा महिला सुरक्षा विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रेषित महिला संबंधित अपराधों का पाॅम्पलेट वितरण कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्म रक्षार्थ, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजनाओं, मानव तस्करी, टोनही निवारण, नशा मुक्ति, आदि से संबंधित जानकारी दी गयी ।
महिला समूह, महिला स्वसहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को, महिला पुलिस स्टाफ, मितानिनों, खेल, कक्षा 10वी 12वी, के मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संवेदना कक्ष का भ्रमण कराया जाकर महिलाओ ने जानकारी दी गयी। *इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में सरपंच तेंदुकोना श्रीमती देवंती दीवान, सरपंच घोंच श्रीमती गीता दीवान, सरपंच बढाईपाली सुलोचना बरिहा, सरपंच सिकारिपाली ईश्वरी ध्रुव, अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योग्यता व प्रतिभाशील महिलाओ को आमंत्रित किया गया व सम्मानित किया गया।
