
राजिम :- राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवम राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान एवं जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में डी.ओ.सी, स्काउट, आशीष कुमार,डी.ओ.सी, गाइड, सीमा साहू के नेतृत्व में भारत स्काउटस एवम गाइड्स छ ग जिला संघ गरियाबंद से जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 6 स्काउट गाइड एवं 1 प्रभारी गाइडर 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं पर्वतारोहण शिविर स्थान गदपुरी हरियाणा में भाग लेने हेतु ट्रेन से रवाना हुए। जिला सचिव ने राज्य द्वारा दिए गए बैग, पानी बोतल प्रतिभागियों को प्रदान कर शिविर के लिए रवाना किया। उक्त शिविर में चंदन तारक, निखिल कुमार, प्रेरणा वर्मा, चंचल, नम्रता पटेल, वर्षा यादव एवं जिला दल प्रभारी सुश्री डागेश्वरी साहू कुल 7 स्काउट गाइड एवं प्रभारी रवाना हुए।
