आरंग में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश।

आरंग :- शाम होते ही आरंग तथा आसपास के इलाके में जमकर आंधी तूफान हुई उसके बाद बारिश होने लगी। क्योंकि अक्षय तृतीया का पर्व है इस लिहाज से बड़ी संख्या में शादी विवाह का कार्यक्रम चल रहा है ऐसे में लोगों का आना जाना लगा हुआ था। शाम होते ही मौसम ने अपने तेवर बदले। सुबह से लेकर शाम 4:00 बजे तक तेज धूप थी उसके बाद मौसम ने करवट ली और मौसम का मिजाज देखते ही बन रहा था। पानी बरसता शुरू हुआ तो वाहनों के पहिए थम गए और लोग छत देखकर यदा-कदा पानी में भीगने से बचते रहे। फुल एचडी लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है जानकारों की मानें तो यह ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव है लगातार पर्यावरण में हो रहे प्रदूषण से ओजोन परत पर मुश्किलें बढ़ रही है। दूसरी तरफ अक्षय तृतीया का पर्व है इसलिए किसान आज बोनी का कार्य प्रारंभ होकर चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक शाम 7:00 बजे बारिश शुरू की नहीं थी।