
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- ब्राह्मण समाज का हमारे देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान है, ब्राह्मणों ने ही हमारी संस्कृति, प्राचीन पांडुलिपियों को बचाया।प्राचीनकाल में ब्राह्मण ही क्षत्रियों को शास्त्रों के साथ साथ अस्त्र शस्त्र की शिक्षा भी देते थे। परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर ने उक्त आशय के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति, साहित्य ,विज्ञान, गणित, खगोलशास्त्र आदि में ब्राह्मणों का योगदान तो है ही, स्वतंत्रता संग्राम में भी मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक, सुखदेव आदि का बहुत योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले पंडित सुंदर लाल शर्मा जी ने पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। यह समाज हमारे लिए आदरणीय है।
