
प्रतापपुर :- विकास के कड़ी में आगे बढ़ते हुए नगर पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष विकास पुरुष कंचन सोनी द्वारा बांक नदी के किनारे मुक्तिधाम मे नदी के सूख जाने की वजह से शवों के अंतिम संस्कार के बाद पानी और नहाने की व्यवस्था हेतु हैंडपंप एवं झरने की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट साथ ही बैठने के लिए जो सेड बने हुए हैं उनके फर्स के नीचे टाइल्स लगवा दिया गया है बाहर की ओर पूरे मे पक्के का फर्स नदी तक जाने के लिए मेन रोड से पक्की सड़क का निर्माण। कंचन का कहना है कि जैसे-जैसे आवश्यकता अनुसार जरूरत पड़ेगी वैसे वैसे कार्य करते हुए विकास किया जाएगा।
