ग्राम तरसीवा में हो रहे अतिक्रमण को रोकने पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

ग्राम तरसीवा में हो रहे अतिक्रमण को रोकने पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

धमतरी— ग्राम पंचायत तरसीवा मे हो रहे अतिक्रमण को हटाने ग्राम पंचायत व जनप्रतिनिधियों ने अतिक्रमण कर्ताओं के नाम सहित जिला पंचायत धमतरी उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर को कब्जा धारियों के ऊपर शासकीय भूमि को खाली करवाने व कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा।

व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर मकान झोपड़ी बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ग्रामवासी व ग्राम पंचायत के द्वारा मना करने पर किसी की बात नहीं सुनते हुए वहां पर कब्जा किया जा रहा है जिसमें शासकीय भूमि भी आ रही है जिसे लेकर पंचायत प्रतिनिधि और ग्राम वासियों द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।