क्षत्रिय समाज के लिए भूमि आवंटित करने कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन।


सुरेन्द्र मिनोचा:
मनेन्द्रगढ़ :- विभिन्न समाजों को शासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत गुरुवार को क्षत्रिय समाजिक भवन हेतु शासकीय भूमि आवंटित किये जाने हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज मनेन्द्रगढ़ द्वारा कलेक्टर पी एस ध्रुव को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हमारे क्षत्रिय (राजपूत) समाज पूर्व से पंजीकृत है जो अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज का अंग है। हमारे इस क्षत्रिय समाज का सामाजिक दायरा संपूर्ण नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर है। नवीन जिले के संपूर्ण क्षेत्राधिकार के प्रत्येक निवासरत क्षत्रिय अपने समस्त प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, परम्परावादी आदशों एवं अन्य समस्त प्रकार के सामाजिक गतिविधियां अपने स्तर पर आयोजित करते चले आ रहे है। किन्तु सदैव सर्वसुविधा युक्त भूमि की अति आवश्यकता महसूस की जा रही है। हमारा क्षत्रिय समाज अपने समाज के लिए भवन भी निमार्ण करने हेतु प्रयासरत है। शासन से हमारे संपूर्ण नवीन जिले के निवासरत समस्त क्षत्रियों के आये दिन होने वाले सामाजिक गतिविधियों आदि के लिए मनेन्द्रगढ़ में शासकीय भूमि आवंटित की अति आवश्यकता महसूस की जा रही है। हमारे क्षत्रिय समाज को समाजिक हितों एवं अति आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु शासकीय भूमि आवंटित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान सूरजभान सिंह, संजीव सिंह, दुर्गविजय सिंह कौशलेंद्र सिंह, विकास सिंह, शिवेंद्र सिंह, विकास सिंह, शिवशेखर सिंह, बलराम सिंह, संजीत सिंह, श्रीकांत सिंह, भरत सिंह, स्वयंप्रकाश सिंह, मनी प्रकाश सिंह, रविकांत सिंह मौजूद थे।