
सुनील नामदेव
बेमेतरा – आज बेमेतरा अनुविभागीय अधिकारी सुरुचि सिंह (आईएएस) के द्वारा राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्षों और सचिवों की समीक्षा बैठक ली गई।यह बेमेतरा एसडीएम और सीईओ जनपद की अध्यक्षता में ली गई थी। इस में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से इस योजना में खर्च कि गई राशि के विषय में चर्चा की गई। यह राशि खेल, सामाजिक, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5:3:2 के अनुपात में खर्च की जानी है, इस पर चर्चा की गई। साथ ही बेमेतरा पोट्ठ लइका अभियान की भी बात हुई। यह बेमेतरा अनुविभाग का पोषण परामर्श अभियान है। इस में सामाजिक कार्यक्रम करवा सकतें हैं।वे इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों को पोषण परामर्श दे सकते है, नुक्कड़ नाटक करवा सकते हैं, फ़्लायर्स बाँट सकते है और इसमें प्रशासन की मदद भी के सकतें हैं। राजीव युवा मितान क्लब के युवा लोग सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में भी सहयोग कर रहें हैं जिसकी उनको बधाई दी गई।
