*▪️माओवादी विरोधी अभियान के दौरान अलग अलग स्थानों से 07 माओवादी गिरफ्तार*
*▪️थाना गंगालूर एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में तोड़का- पालनार से 04 माओवादी गिरफ्तार*
*डीआरजी की टीम द्वारा एमसीपी के दौरान घाटी से 03 माओवादी गिरफ्तार*

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 08.03.2021 को थाना गंगालूर से जिला बल एवं डीआरजी की टीम ग्राम तोड़का की ओर निकली थी ।
अभियान के दौरान तोड़का से *मिलिशिया सदस्य 1. मोटू ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 32 वर्ष निवासी तोड़का थाना गंगालूर 02. पाकलू ताती पिता आयतु ताती उम्र 36 वर्ष निवासी तोड़का थाना गंगालूर* को पकड़ा गया । जो दिनांक 26.2.2020 को एड़समेटा के जंगलो में पुलिस पार्टी पर तीर धनुष से हमला करने एवं दिनांक 6.8.2020 को मुनगा व सावनार के जंगलों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने एवं तीर-धनुष से हमला करने की घटना में शामिल थे ।
थाना गंगालूर एवं डीआरजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 09.03.2021 को माओवादी विरोधी अभियान के दौरान पालनार से 02 माओवादी मिलिशिया सदस्य को पकड़ा गया । *1. विष्णु ताती पिता सन्नु ताती उम्र 28 वर्ष साकिन पालनार थना गंगालूर जिला बीजापुर, 2. बारसा मंगू पिता डोरा उर्फ आयतु उम्र 29 वर्ष साकिन पालनार थाना गंगालूर* । गिरफ्तार माओवादी विष्णु ताती दिनांक 27.06.2017 को पालनार के ग्रामीण किस्मत पदम का अपहरण करने एवं मारपीट करने की घटना में शामिल था । इसके अलावा विष्णु ताती के विरूद्ध थाना में हत्या का प्रयास, अपहरण, बल्वा एवं पुलिस पार्टी पर हमला की घटना में शामिल होने का अपराध पंजीबद्ध है व 05 स्थाई वारंट लंबित है, माओवादी बारसा मंगु के विरूद्ध थाना में 02 स्थाई वारंट लंबित है । गिरफ्तार माओवादी विष्णु ताती की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से 10 हजार का ईनाम उद्घोषित है ।
दिनांक 08.03.2021 को डीआजी की टीम द्वारा एमसीपी के दौरान घाटी से 03 मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया *1. सोढ़ी सिंगा पिता सोढ़ी सोमा उम्र 21 वर्ष निवासी चिन्तागुफा जिला सुकमा, 02. सुरेश बारसा पिता सीता बारसा उम्र 27 वर्ष साकिन दुलेर चिन्तागुफा जिला सुकमा, 3. पोटम बुधराम पिता पोटम सोमा उम्र 27 वर्ष निवासी बण्डागुड़ा मल्लेपल्ली थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर* को पकड़ा गया । जो थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत आउटपल्ली के जंगलों में दिनांक 29.7.2020 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे उक्त घटना में 01 सैनिक लक्ष्मण बेंजाम को गोली लगने से घायल हो गया था ।
गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना गंगालूर एवं बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया ।
