राजिम:- आम फलों का राजा कहलाता है। यह देश-विदेश में लोकप्रिय फल है जिसका उपयोग केवल फल के रूप में नहीं बल्कि जूस बनाकर, चटनी के रूप में, सब्ज़ी में, आम पन्ना में, मिल्कशेक में, पापड़ आदि में होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं और इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन D और मिनरल होते हैं। गर्मियों के मौसम में बाजार में आम बिकने लगते हैं और इसका सबसे ज़्यादा उपयोग गर्मियों में ही होता है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे गर्मियों में आम खाना पसंद नहीं होगा।

आम के उपयोग :-आम का उपयोग आम का रस निकालकर, मिल्कशेक बनाकर, चटनी बनाकर, सब्जी बनाकर, दाल में, आम पापड़ बनाकर, आदि रूपों में किया जाता है।
आम के फायदे :-आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं।
आम में विटामिन A और C मौजूद होता है। इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखने में मदद करता है। आम विटामिन-B6 से भरपूर होता है। यह विटामिन पथरी को कम कर सकता है। ऐसे में किडनी स्टोन से बचाव के लिए आम का सेवन किया जा सकता है।ब्लड प्रेशर में आम के सेवन के अनेक लाभ देखे गए हैं। हाई बीपी की वजह से लोगों को ह्रदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अगर आम का सेवन किया जाए तो लाभ मिलता है।आम में लैक्सेटिव यानी पेट को साफ करने का गुण होता है और इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। साथ ही आम फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, इस कारण से भी पाचन शक्ति में सुधार होता है।आम में विटामिन A मौजूद होता है जिसके कारण इसका सेवन आंखों को स्वस्थ रखता है। मानव आंख के दो प्रमुख कैरोटेनॉइड हैं – ल्यूटिन और जियाजैंथिन । आम को जियाजैंथिन का समृद्ध स्रोत माना गया है और यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। आम हृदय स्वास्थ्य का भी खतरा कम करता है, इसमें पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
आम खाने के नुकसान:-ज्यादा आम के सेवन से अपच, गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है। आम में मीठा अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण मधुमेह रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए। आम की तासीर गर्म होने के कारण, इसके अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।आर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में आम का सेवन कम करना चाहिए। अधिक आम का सेवन वजन भी बढ़ा सकता है। गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। आज कल केमिकल से पके आम बाजार में मिलते हैं , जिन्हें खाने से नुकसान हो सकता है। कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं। आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन सही नहीं है।
