लू से बचाव हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त।


सुरेन्द्र मिनोचा:
एमसीबी :-  ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा राज्य में लू-तापघात के संबंध में आवश्यक तैयारी और बचाव हेतु निर्देश जारी किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में कलेक्टर पी एस ध्रुव ने ज़िले में लू-तापघात से बचाव और आवश्यक तैयारी के लिए भू-अभिलेख अधीक्षक शशि शेखर मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।