
धमतरी :- राज्य शासन के आदेश पर पूरे प्रदेश में पहली से आठवीं तक की वार्षिक आकलन परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू हुए हैं। यह वार्षिक आंकलनपरीक्षा 19 अप्रैल तक चलेगी। डॉक्टर शोभाराम संकुल केंद्र के संकुल समन्वयक का लगातार निरीक्षण माध्यमिक शाला दानी टोला माध्यमिक शाला शोभाराम देवांगन प्राथमिक शाला क्रमांक 2 महात्मा गांधी जालमपुर क्रमांक 6 सहित, आज शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर में चल रहे कक्षा छठवीं सामाजिक विज्ञान, कक्षा सातवीं हिंदी और कक्षा आठवीं के अंग्रेजी विषय का के परीक्षा का निरीक्षण संकुल समन्वयक, धीरेंद्र पवार और संस्था प्रमुख दीपक शर्मा ने “कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष” ने किया। आज की परीक्षा निर्धारित समय 8:00 बजे से आरंभ हुई, पर्यवेक्षक ड्यूटी में के रुप में शैलेंद्री, के कामडे , परीक्षा प्रभारी तन्मय, अतिरिक्त पर्यवेक्षक सह परीक्षा प्रभारी रिलीवर विजय, भी प्रश्न पत्र वितरण में उपस्थित होकर सहयोग दिये। ज्ञात हो कि सत्र 2022 -23 मई त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं क्रमशः संपूर्ण सिलेबस पर ली जा रही है अर्थात शिक्षकों के द्वारा माह जुलाई 2022से विद्यार्थियों को जो अध्यापन अध्याय 1 से कराया गया था उस अध्याय से लेकर अंतिम अध्याय तक को सिलेबस में शामिलकर वार्षिक परीक्षा ली जा रही है। संस्था प्रमुख दीपक शर्मा और संकुल समन्वयक धीरेंद्र पवार ने बताया कि “प्रश्न पत्र में 100 अंक निर्धारित है, जिसमें 80 अंक के प्रश्न पत्र के तथा 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित है, साथ ही सत्र 2022 -23 में छः मासिक इकाई मूल्यांकन के अंक भी, वार्षिक मूल्यांकन के साथ जोड़े जाएंगे। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा माह के अंतिम सप्ताह में प्रतिमाह अध्यापन कराए गए पाठ में मासिक जांच परीक्षा लेने के, आदेश के बाद विषय शिक्षकों द्वारा प्रतिमाह केअंतिम सप्ताह में यूनिट परीक्षाएं भी लिये गये है। समस्त वर्ष भर के परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों का ग्रेड का निर्धारण किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक व और सह-संज्ञानात्मक परीक्षाओं के स्थान पर भावात्मक क्षेत्र और साइको मीटर क्षेत्र में अलग अलग आंकलन कर औसत गुणात्मक टीप और विद्यार्थियों को ग्रेड दिए जाएंगे। 19 अप्रैल की परीक्षा समाप्त के तत्काल बाद मूल्यांकन कार्य आरंभ किए जाएंगे और परीक्षा फल प्रगति पत्र में अंक भरकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी तथा उनके द्वारा बनाए गए अनुमोदन टीम के से सभी शालाओं की परीक्षा प्रभारी संस्था प्रमुख द्वारा बनाए गए परीक्षा फल का अनुमोदन किया जाएगा ।उसके बाद परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। धीरेंद्र पवार , संकुल समन्वयक, एवम दीपक शर्मा संस्था प्रमुख माध्यमिक शाला जालमपुर एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ जिला धमतरी
