करनाल- बिन्दर शर्मा
करनाल :- करनाल में भारी संख्या में ग्रामीण ट्यूबल ऑपरेटर ट्रम अपॉइंटमेंट कौशल रोजगार में लगे सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी ने अपने मुद्ददो को लेकर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। यहाँ तक कि जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में पुलिस का अमला जमला भी देखने को मिला। और यह प्रदर्शन फवारा पार्क सेक्टर 12 में रखा गया। जिसका समय लगभग 12 बजे का रहा। इस मौके पर राज्य चेयरमैन कृष्ण चन्द शर्मा ने मीडिया के सामने तमाम मांग पत्र रखा कर्मचारियों की मांगों को लेकर। जिसमे उन्होंने कहा। कर्मचारियों श्रम विभाग, हरियाणा द्वारा जारी सुविधाओ का लाभ देना।
कर्मचारियों को ई.पी.एफ/ई.एस. आई. की सुविधाए देना। पम्प चालक की मृत्यु होने पर/सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्यूटी का लाभ देना। कर्मचारियों को प्रतिवर्ष मिलने वाली छुट्टियों का लाभ देना। कर्मचारियों को जूते, डांगरी, बरसाती, साबुन वर्किंग किट आदि मुहैया करवाना। हरियाणा गर्व. पी. डब्ल्यू. डी मैकेनिकल वर्कज यूनियन 41 के जिला प्रधान रंगलाल संधू ने कहा जो जलघर पंचायत को हैंड ओवर किए गए है। उन पर कार्यरत पंचायति पम्प चालको को जब तक उपरोक्त स्कीम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को वापिस स्थानांतरित नही होते तब तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तर्ज पर जल्द से जल्द सरकार और अधिकारी इनका समाधान करे। मच संचालन कर रहे जिला सचिव रोहताश खोकर
मौजूद साथ ही निलोखेड़ी के प्रधान पवन शर्मा ने भी सरकार की तानाशाही पर सवाल खड़े किए और कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। हमें सरकार को बदलना हैं। और कर्मचारियों की एकता दिखानी हैं। जिनके हालात इस सरकार ने खराब कर दिए हैं। जिला के उपप्रधान तेजपाल राणा कर्मचारियों को सबोधित करते हुए कहा कर्मचारियों में एकता होनी जरूरी है। ताकि हम मौजूदा सरकार का आमने सामने मुकाबला करना व अपने हकों की बात रखना साथ ही। यहां तक राज्य चेयरमैन कृष्ण चन्द शर्मा ने 28 मई को लेकर सरकार को सीधी चेतावनी दे डाली और कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो जींद में भारी संख्या में पूरे हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी सड़कों पर उतरेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
और कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन डीडीपीओ राजबीर खुंडिया को सौंपा। इस मौके पर सुशील गुर्जर भी मौजूद रहे और तमाम अलग-अलग हल्के के ट्यूबल ऑपरेटर व सभी कच्चे से पक्के कर्मचारी मौजूद रहे।
