
सरायपाली :- छत्तीसगढ़ चौहान सेना के नेतृत्व में भीम आर्मी भीम रेजीमेंट सर्व आदिवासी समाज रविदास समाज मरार समाज सारथी समाज आंबेडकर सेवा समिति और एसटी एससी ओबीसी महा सभा मेहर समाज के द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। आंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर की बहुत ही सुंदर झांकी निकाली गई मनमोहक झांकी ने सबका मन मोह लिया। बाबा साहेब की भीम यात्रा कुटेला स्कूल के ग्राउंड से निकलकर ओवरब्रिज पार करके जयस्तंभ चौक से होते हुवे थाना चौक से पतरापाली से आंबेडकर नगर पहुंचा और वहां पर स्थित आंबेडकर साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को याद किया पुनः यात्रा अबेडकर नगर से निकलकर बस स्टैंड होते हुवे वापस कूटेला स्कूल मैदान पहुंची कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद ने कहा कि समाज में शिक्षा का अभाव उन्हें उनके अधिकारों से दूर कर रहा है इसलिए समाज में शिक्षा को विशेष स्थान मिलना चाहिए कार्यक्रम में मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक और जिलाध्यक्ष अनंत पटेल उपस्थित थे उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नक्शे कदम पे चल कर समाज को नई दिशा प्रदान किया जाएगा कार्यक्रम में भीम आर्मी के सुप्रीमो राजकुमार जांगड़े ने कहां की समाज शिक्षित हो रहा है लेकिन संगठित नही हो पा रहा है इसका कारण नशापान है कार्यक्रम में भीम रेजीमेंट से झनक मिरी सारथी समाज से ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सागर एच पी गैस के संचालक लोकनाथ बारी खीरचंद बारी आंबेडकर नगर पार्षद उदयलाल चौहान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चौहान सेना केंवरा चौहान कैलाशो चौहान नीलाराम दिरही नरेश भास्कर नरेंद्र चौहान हेमचंद हंसा अंकुश कैलाश तांडी कस्तूरी चौहान शशिकांत चौहान ओमप्रकाश चौहान हितेश चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बागबाहरा से भाजपा नेत्री मोनिका साहू का आगमन हुआ उन्होंने सभा को संबोधित करते हुवे कहा की समाज में सामाजिक समानता लाने की आवश्यकता है कार्यक्रम में सतनामी समाज से रामलाल लहरे और पत्रकार शंकर लहरे की भी उपस्थिति ने समां बांधा अखिल छत्तीसगढ़ चौहान कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रामनाथ चौहान जी ने सभी को आंबेडकर जन्मोत्सव की बधाइयां प्रेषित किया कार्यक्रम में बागबाहरा से मेहर समाज से प्यारे लाल मिर्धा जी भी सभा को संबोधित किए छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना से जागेश भारद्वाज जी ने बीच बीच में कविता और शायरी से लोगो का मन मोह लिया छत्तीसगढ़ चौहान सेना प्रदेश महासचिव रूपलाल नंद जी ने भोजन व्यवस्था का प्रभार संभाल कर अतिथियों को स्वादिष्ट भोजन कराया आनंद जगत जीवन जगत नरेश्वर चौहान ब्लॉक अध्यक्ष चौहान सेना बागबाहरा लक्ष्मीनारायण चौहान जिलाध्यक्ष चौहान सेना सारंगढ़ टिया चौहान ब्लॉक अध्यक्ष चौहान सेना सारंगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के बालक बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत कविता और भाषण प्रस्तुत किया गया बामसेफ से लाल कोसले और उनके बेटे उज्जवल कोसले ने सभा को संबोधित किया निर्मल नाग और कविराज दिज्जेंद्र कुर्रे द्वारा बाबा साहेब के बारे में कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टिक्कू ठाकुर गंगाराम पटेल आनंद चौहान आनंद प्रभाकर अनंत चौहान अनुरोध चौहान सी एल टंडन वंदन जांगड़े का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन जागेश भारद्वाज और दिज्जेंद्र कुर्रे ने किया
