भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर हजारों के संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बिलासपुर :- बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 41, विवेकानंद नगर,तोरवा, बिलासपुर में इस वर्ष भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर प्रथम बार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकुमार कनेरी अधिवक्ता हाईकोर्ट, बिलासपुर छत्तीसगढ़ रहे हैं। अध्यक्षता नंदकिशोर डहरिया अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज बिलासपुर परीक्षेत्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोकी नाथ खरे, अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज, शहर इकाई बिलासपुर, मोतीलाल गंगवानी वार्ड पार्षद, तजम्मुल हक पूर्व पार्षद, बी. आर. सूर्यवंशी, व्याख्याता आर. एल. सरोवर, एच.एम. भरारी, श्रीप्रकाश सूर्या अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, बी.पी. सूर्यवंशी, पूर्व प्राचार्य, पिरित राम, राजू सूर्यवंशी, कलेक्ट्रेट जिला नाजिर, बिलासपुर, वेद प्रसाद, कृष्णा खरे, मनीराम, लखन सूर्यवंशी, कमल सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार तामकनंद, राम किशुन, भागीरथी आदि लोग उपस्थित रहें हैं।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गढ़ेवाल एवं राकेश राजगीर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए महान कृति को विस्तार से चर्चा किए। सभी विशिष्ट अतिथि गण भी अपनी विचार रखे। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा अनेकों प्रस्तुतियां पेश किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले मोहल्ले वासियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रात्रि के 10:00 बजे तक लोग उत्साह के साथ कार्यक्रम में बैठे रहे। मुख्य अतिथि देवकुमार कनेरी के विचारों को लोग काफी गम्भीरता से सुनते रहे।