लौह नगरी में हुआ चक्का जाम।

किरंदुल / रणवीर सिंह चौहान


किरंदुल :- एन एम डी सी की सभी वाहन चालकों ने किया काम बंद, आज ड्राइवर यूनियन का शोषण के खिलाफ फुटा गुस्सा । आज धरना आन्दोलन करने उतरे सड़क पर। उनका यह स्पष्ट कहना है की परियोजना के अधिकारियों वा।ठेकेदार की मिलीभगत से ड्राइवर वा उनके परिवार का शोषण किया जा रहा है यहां तक की सरकारी नियम वा कानून।

की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही एनएमडीसी के अधिकारियों वा बेलगाम ठेकेदारों को किसी का भय नहीं। है यहां तक की यहां मजदूरों का यह हाल है की एनएमडीसी की भारी भरकम मशीनों की जद में आ जाने पर उन्हें चोरी छिपे शहर से रवाना कर दिया जाता है।

मेडिकल सम्बंधित बड़ी परेशानी आने पर ठेकेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता। सबसे बड़ी बात न्यूनतम वेतन विसंगति को लेकर ड्राइवर यूनियन आक्रोशित होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांगें नहीं मानी गई तो आने वाले समय में आंदोलन को दूसरा रूप देकर उग्र आंदोलन किया जायेगा।