एकेडेमिक हॉइट्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंबेडकर जयंती एवं वैशाखी पर्व।

सुरेन्द्र मिनोचा:


मनेन्द्रगढ़:- जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय एकेडेमिट हॉइट्स पब्लिक स्कूल में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कक्षा पहली के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा कविता एवं भाषण के माध्यम से डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कक्षा पाँचवी के शिवांश पोद्दार ने बाबा साहेब बनकर एक लघु नाटिका द्वारा अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर चित्रण किया तो वहीं कक्षा चौथी की कुमारी अवनी अग्रवाल ने संविधान एवं इसकी महत्ता पर विवरण प्रस्तुत किया।कक्षा दूसरी की कुमारी अवर्निका पांडे द्वारा अंबेडकर जी पर कविता प्रस्तुत की गई। इस कविता की दो पंक्तियाँ “जो पानी से नहाते हैं वह लिबास बदलते हैं और जो पसीने से नहाते हैं वह इतिहास बदलते हैं” को सुनकर पूरे सदन में देश भक्ति भावना की लहर दौड़ गई तथा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।विद्यार्थियों ने बाबा साहेब द्वारा दलितों एवं महिलाओं के उत्थान तथा उनके अधिकारों के लिए जो संघर्ष एवं प्रत्यत्न किया उनके बारे में जानकारी दी। शिक्षिका श्रीमती फातिमा शेख एवं श्रीमती प्रियंका शाह ने संविधान में लिखे देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कक्षा पहली एवं दूसरी के लिए कर्सिव राइटिंग तथा कक्षा तीसरी से बारहवीें तक के विद्यार्थियों के लिए हेन्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अपनी सुंदर लेखनी से निर्णायकों को मोहित कर लिया। प्रत्येक कक्षा से सुंदर हैंडराइटिंग के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए विद्यार्थियों को चुना गया। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ साथ उनके राइटिंग स्किल को भी विकसित करता है, जो आगे चलकर विद्यार्थियों द्वारा परीक्षाओं में आकर्षक लेखनी के कारण उच्च अंक प्राप्त करने में मददगार साबित होता है। विद्यालय में आज बैसाखी का पर्व भी मनाया गया। वैशाखी हारवेस्टिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय ने विद्यार्थियों एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों को इस त्योहार पर बधाइयाँ देते हुए उनके खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। डॉ. अंबेडकर जयंती एवं हैंडराइटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संस्था के डायरेक्टर्स संजीव ताम्रकार, आशीष कक्कड़, प्रशांत अग्रवाल,  ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़, तोशी अग्रवाल एवं प्राचार्य पी. रविशंकर ने बधाइयाँ दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।