ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी ने किया महिलाओं का सम्मान

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी ने किया महिलाओं का सम्मान

फिंगेश्वर– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू एवं नगर महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वधान में फिंगेश्वर के बालाजी मंदिर प्रांगण में सैकड़ों महिलाओं का सम्मान श्रीफल एवं मुंह मीठा करा कर किया गया, उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहां कि आज महिलाएं सब कुछ करने के लिए सक्षम है आज हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही है चाहे वह नौकरी पेशे के क्षेत्र में हो गृहणी के क्षेत्र में हो राजनीति के क्षेत्र में हो व्यवसाय के क्षेत्र में हो सुरक्षा के क्षेत्र में हो सभी क्षेत्र में महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक से अधिक नेतृत्व करने के लिए सक्षम है जिनका मुख्य कारण है कि यूपीए सरकार द्वारा महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया जिसके बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की अपेक्षा बराबरी की भागीदारी निभा रही है उसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं को शक्ति प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है इसी कारण स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर कम ब्याज दर में लोन देकर खुद की व्यवसाय चला सके ऐसी योजनाओं का संचालन किया है।
सभा को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा साहू नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता श्रीवास नगर सेवादल अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव एल्डरमैन प्रभा जैन नवोदिता महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमारी तिवारी जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा की महिलाओं की अनेक रूप होती है महिलाएं दुर्गा भी होती हैं और काली भी होती है वह चाहे तो सब कुछ कर सकती हैं सभी महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और भविष्य में ऐसा काम करें जिससे इतिहास में आपका नाम दर्ज हो जाए , पुष्पा साहू ने कहा राम जब वनवास गया तो माता सीता उनके साथ रही लेकिन जब माता सीता को वनवास हुआ तो उनके साथ राम नहीं रहा कहने का तात्पर्य यह है कि महिलाएं सुख में भी और दुख में भी कभी कमजोर नहीं होती आज विश्व महिला दिवस है अतः हम सबको यह सुनिश्चित करना है की हमें किसी भी हालत में कमजोर नहीं बनना है बल्कि शक्तिशाली बंन कर समाज के नवनिर्माण में हमें अपना अमूल्य योगदान देना है।
उक्त अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर ने उपस्थित सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्व महिला दिवस की बधाई दिया और कहा कि आने वाले समय में महिला दिवस को वृहद रूप से मनाने का प्रयास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी । फिंगेश्वर नगर पंचायत के पार्षद कमलेश यादव ने सभा का संचालन किया एवं समापन की घोषणा भी किया।
उक्त अवसर पर पार्षद द्वारिका ठाकुर रेवती श्रीवास्तव अंजली सिंह ठाकुर राधिका हरित अनीता निर्मलकर पूजा गुप्ता लक्ष्मी ध्रुव विधायक प्रतिनिधि करीम खान रामकृष्ण तिवारी युवा नेता टिकेश साहू जनपद सभापति कीर्ति निषाद जनपद सदस्य टोमेश्वरी रात्रि नागेश्वरी सिन्हा कस्तूरी तारक प्रेम कुमारी चक्रधारी कमला यादव लक्ष्मी श्रीवास्तव पूजा गुप्ता मथुरा यादव त्रिवेणी ध्रुव लक्ष्मी ध्रुव अनीता शर्मा ललिता ध्रुव देवेंद्र कुमार साहू तृतीय यदु द्रोपति ध्रुव सुमित्रा प्रतिभा मारकंडे लोकेश्वरी यादव विशाखा निषाद तीजिया निषाद प्रमिला निर्मलकर आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित।